बिलावर। उपजिले में शनिवार को हुई मुसलाधार बारिश के चलते कई सड़क मार्ग बंद हो गए थे, जिस कारण दर्जनों गांव का संपर्क उपजिला मुख्यालय से कट गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सोमवार को मौसम साफ होते ही लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए मशीनरी सहित कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा और सड़कों पर गिरी पस्सियों और मलबे को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू करवाया। सनद रहे कि बारिश के चलते बिलावर-टिल्ला-बाथर, बिलावर-सुकराला, किशनपुर-कोटी व कटली मल्हार सड़क पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप हो गया था, जिसके चलते क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क कट गया था। लोगों को ताजी फल-सब्जियां, राशन व दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। सोमवार को विभाग ने इन मार्गों पर गिरी पस्सियां हटाकर यातायात बहाल कर दिया है, जिससे लोगों राहत की सांस ली है। इस बारे में पीडल्ब्यूडी के एईई कुलभूषण बाहु ने बताया कि बारिश के चलते मार्गों से पस्सियां उठाना मुश्किल हो रहा था। सोमवार को मौसम साफ होने पर इन मार्गों से पस्सियां हटा का यातायात को बहाल कर दिया है।