फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मेजर जनरल परमवीर सिंह सेहरावत ने संभाली जीओसी सब एरिया की कमान

Mon, 19 Aug 2019 10:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मेजर जनरल परमवीर सिंह सेहरावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिलिट्री स्टेशन की सुरक्षा और उत्तरी कमान में सरंचनाओं को रसद सहायता प्रदान करने में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले उधमपुर स्थित 71 सब एरिया की कमान मेजर जनरल परमवीर सिंह सेहरावत को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


मेजर जनरल परमवीर सिंह सेहरावत विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कर चुके हैं और 32 वर्षों में इसका विशाल अनुभव रखते हैं। जनरल ऑफिसर ने काउंटर इंसर्जेंसी आपरेशन में एक राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पश्चिमी सेक्टर में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली। 

वह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के विशिष्ट स्पेशल एक्शन ग्रुप का भी हिस्सा रहे हैं। जो काउंटर हाइजैकिंग ऑपरेशन से संबंधित है। अधिकारी को उनकी सेवा के दौरान तीन बार वीरता पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें