पुरमंडल। बाड़ी ब्राह्मणा से पुरमंडल तक सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। इस पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी शिवदीप शर्मा ने बताया कि पुरमंडल रोड पर बने गड्ढे लोगों के आने जाने के लिए दिक्कत पैदा करते हैं। कई बार दोपहिया वाहन दुर्घटना का भी शिकार होते हैं, इसलिए पुरमंडल को जोड़ने वाली इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे ठीक किए जाएं। स्थानीय निवासी गोविंद राम शर्मा ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि ऐतिहासिक स्थल पर हर महीने अमावस्या का मेला लगता है और हजारों की संख्या में हर दिन यहां लोग आते हैं लेकिन इस मार्ग की हालत बहुत ही खस्ता हो चुकी है, इसलिए इस सड़क को ठीक किया जाए।
स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह का कहना है सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और तकरीबन एक दर्जन के करीब स्लैब हैं, वे भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
इसी प्रकार ध्यान सिंह हेम राज दलीप सिंह व हुसैन मोहड़ ने बताया कि टूटे हुए गड्ढे और स्लैब होने के कारण कई बार दोपहिया वाहन और छोटी गाड़ियों के एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। कई लोगों की जान बाल-बाल बची है, इसलिए इस सड़क पर बने गड्ढे और स्लैब को ठीक किया जाए ताकि लोगों को आने जाने के लिए सुविधा हो सके।
लोगों ने बताया कि बाड़ी ब्राह्मणा में तहसील कार्यालय और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण लोगों का आना-जाना रहता है। इस सड़क पर यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इस सड़क पर बने गड्ढे और टूटे स्लैब की वजह से परेशान हैं।
पुरमंडल रोड पर बने गड्ढों को ठीक करने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है लेकिन टूटे हुए स्लैब को ठीक करने के लिए अभी बजट की कमी है। इनको ठीक करने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है, जो कि पैसा मिलने पर टेंडर प्रक्रिया के बाद पूरा किया जा सकता है।
-अशोक कुमार गांधी
जेई लोक निर्माण विभाग