फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क पर चालक नहीं चला रहे है वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां के गांव रजवाल, कनडेयाल, गरजालियां मोहल्ला, चक भगवाना, ढांगर तथा मोहल्ला मनासीवाला के लोगों को तहसील मुख्यालय में आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि क्षेत्र से ज्यौड़ियां तक आने वाली सड़क की हालत काफी खस्ता बनी है। क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय (ज्यौड़ियां) जाने के लिए गाड़ियां नहीं चलने से पैदल आना जाना करना पड़ रहा है। क्योंकि क्षेत्र के लोगों ने सड़क को जल्द पक्का करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि पिछले कई साल से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

जहां तक कि इन गांवों के बच्चे जो ज्यौड़ियां में पढ़ते हैं उनको पांच किलोमीटर तक का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। इसका कारण है गांव ढांगर से वाया गरजालियां मोहल्ला ज्यौड़ियां तक की सड़क की खस्ताहालत होने से इस सड़क पर चलने वाली मेटाडोर तथा आटो चालकों ने गाड़ियों को चलाना बंद कर दिया है। चालकों के अनुसार सड़क की हालत काफी खस्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो रहा है। हमारी गाड़ियां टूट रही हैं।
क्षेत्र के लोगों के अनुसार वाहन चालकों ने सड़क टूटने से गाड़ियों को चलाना बंद कर दिया है, जिससे हमें तथा हमारे स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यौड़ियां तहसील मुख्यालय में जाने के लिए काफी दिक्कतें आ रही हैं। गांव रजवाल निवासी पंच राकेश कुमार ने बताया कि हमारे बच्चे जो ज्यौड़ियां में पढ़ रहे है उनको स्कूल तक पैदल आना जाना पड़ रहा है। हमारी मांग है कि सड़क को जल्द पक्का किया जाए।
विज्ञापन

रजवाल निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे गांव के नजदीक ज्यौड़ियां बाजार लगता है। हमारे गांव के लोगों का ज्यादातर आना जाना ज्यौड़ियां में ही रहता है। गाड़ी नहीं चलने से ज्यौड़ियां में नहीं आ जा पा रहे हैं। वहीं अजीत कुमार ने बताया कि काफी अर्से से ढांगरी-ज्यौड़ियां मार्ग पर गाड़ी (मेटाडोर तथा आटो) नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें