फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाह-बसावा को सड़क मार्ग जल्द

विज्ञापन
जिला विकास परिषद के सदस्य सुरेश शर्मा क्षेत्र का दौरा करते हुए।
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने ब्लॉक चौकी चौरा की पंचायत चौराहा के गांव कनाह बसावा में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुना। इलाके में आ रही बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं से लोगों ने सुरेश शर्मा को अवगत कराया।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि आप लोगों की प्रमुख दो मांगें सड़क और पानी की है। पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कनाह-बसावा में काम शुरू होने वाला है। नोनाथ से कनाह-बसावा की सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। लोवोल्टेज से निजात के लिए नए ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इस मौके पर कैप्टन बीडी शर्मा, सरपंच मीना देवी, हरबंस लाल, नायब सरपंच सुभाष चंद्र, पंच चुन्नीलाल, रमेश चंद्र, अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें