गांव बलगाड से टरगाह से जाने वाली सडक खस्ताहाल
अखनूर। गांव बलगाड से टरगाह जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। पीडब्लूडी की तरफ से इस पर तारकोलबिछाई गई, मगर गुणवत्ता सही नहीं होने पर दो सप्ताह बाद ही उखड़ गई। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि इसकी जांच की जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता रमन कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली सही न होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। सड़क पर तारकोल डालने के दो सप्ताह बाद उखड़ गई। सरकार को चाहिए कि पूरे मामले की जांच कराए और दोषों लोगों पर कार्रवाई की जाए।
ग्रामीण बोधराज ने बताया कि सड़क की मरम्मत मामले में पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली संदेह में है। पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए।
पीडब्ल्यूडी के एईई अंग्रेज सिंह ने बताया कि सड़क पर उखड़ी तारकोलपर जल्दी दोबारा तारकोल डाल करके सड़क की मरम्मत की जाएगी।