फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल में दर्शन कर अमृतसर लाैट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, आठ गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घगवाल के सांदी मोड़ के पास हादसा, वाहन में परिवार के 13 सदस्य सवार थे
विज्ञापन

- आठ घायलों को एम्स विजयपुर में किया रेफर, अन्य ट्राॅमा में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुरमंडल में धार्मिक स्थल के दर्शन कर अमृतसर लौट रहा एक परिवार घगवाल के सांदी मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। सोमवार शाम करीब 4:50 बजे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो में करीब 13 यात्री सवार थे। इनमें आठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य को मामूली चोटें आईं हैं।
स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से निकाला और उपचार के लिए घगवाल के ट्रामा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को एम्स विजयपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य का उपचार ट्राॅमा में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी सूरज और दिनेश का कहना है कि सांदी मोड़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंभीर घायलों में ये लोग शामिल
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में दारा सिंह (55), हर प्रताप सिंह (24) मनजीत कौर (48), सिमरन (25), सतपाल (50), मित्तर पाल (45) सभी निवासी गुरवाल तरनतारन रोड अमृतसर, जगजीत सिंह और गगनदीप सिंह निवासी अमृतसर शामिल हैं। मनप्रीत सिंह को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें