फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुद्धमहादेव से लाैट रहे श्रद्धालुओं की बस बिजली के केबल से टकराई, छह पोल गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जतवाल लिंक रोड पर बड़ा हादसा बचा, 47 यात्री थे बस में सवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के जतवाल लिंक रोड पर रविवार रात बड़ा हादसा बच गया। सुद्धमहादेव (चिनैनी) से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के लटके केबल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 100 मीटर तक छह पोल गिर गए। ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे बिजली बंद हो गई।
स्थानीय निवासी गंगेश्वर शर्मा के अनुसार, बस में लगभग 47 श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही पीछे सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बिजली विभाग के फोरमैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बिजली लाइन तथा पोल का जायजा लिया। घगवाल थाने के डीएसपी भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और बस में सवार यात्रियों से भी बात की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा बिजली के तारों के पर्याप्त ऊंचाई पर न होने से हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की कि क्षेत्र में ऐसे सभी स्थानों का सर्वे कर आवश्यक सुधार किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि विभाग जल्द बिजली बहाल करे, क्योंकि भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चालक के नियंत्रण खोने से बस एक पेड़ के साथ टकराई थी, जिससे बिजली के छह पोल गिरे हैं। बिजली का केबल था, जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। जैसे ही पता चला मौके पर पहुंच गए थे। सोमवार को शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य शुरू किया है। मंगलवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- अरुण शर्मा, जेई, बिजली विभाग, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें