जम्मू। शहर में जरूरी मरम्मत कार्यों के लिए 9 जून से अगले चार दिन तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 9, 11, 13 और 14 जून को सुबह 11 से शाम चार बजे तक चंद्रकोट टाउन, बस मोहल्ला, बरदार मोहल्ला, राजगढ़, केली, हाला, जटकाली, करोल, गोविंदपुरा, टटारसू, शेरी किथमुल्ला, संगलदान टाउन, हरोग, बड़ाकुंड, भीमदासा, धरम, रामसू, चंजलू, नील, हिंझाल, कसकूट, छछाल व आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 9 से 12 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 से रात 10 बजे तक पौनी बाजार और आसपास बिजली बंद रहेगी। जेपीडीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें। संवाद