फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग को वाहन ने राैंदा, कोहरे की आड़ में चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुंगल मोड़ के पास हादसा, एसडीएच अखनूर में महिला को मृत घोषित किया
विज्ञापन

- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। अखनूर के सुंगल मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब नाै बजे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 82 वर्षीय महिला की माैत हो गई। मृतका की पहचान सत्या देवी निवासी धौनचक (ज्याैड़ियां) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक घने कोहरे की आड़ में वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार चालक और वाहन की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें