फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डोगरा चौक हादसे में ई-बस सीज, चालक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप
विज्ञापन

मृतक हरप्रीत सिंह का वीरवार को हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा चौक पर सड़क हादसे में स्कूटर चालक हरप्रीत सिंह की मौत पर पुलिस ने ई-बस को सीज कर लिया है। बस चालक नरेंद्र को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने और सहयोग करने का निर्देश दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले हरप्रीत सिंह का वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हरप्रीत बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। घर लाैटते वक्त डोगरा चाैक पर ई-बस से उनके स्कूटर की टक्कर हो गई जिससे उनकी माैत हो गई। परिजन ने हादसे के आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमानती अपराध होने के कारण ई-बस चालक ने बेल ले ली है। हालांकि उसे नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें