फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 60 वर्षीय बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग रोड पर हादसा, एक दिन पहले हुई थी बेटे की शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मढ़ तहसील के चक जाफर गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह (60) की मंगलवार शाम रिंग रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।
कानाचक पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपने घर से किसी काम के लिए बाइक पर निकले थे। घर से कुछ दूरी पर रिंग रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पुरुषोत्तम सिंह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल को उपजिला अस्पताल मढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही पुरुषोत्तम सिंह के बेटे की शादी हुई है।
जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे और कार बाबा तालाब से फ्लायं मंडाल की ओर जा रही थी। कार सवारों की पहचान शारदा देवी (53), पत्नी ज्ञान शर्मा निवासी फलाएं मंडाल, उनके बेटे अमित शर्मा और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार शारदा देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कानाचक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
घर में कल बजा था ढोल
आज मातम में बदलीं खुशियां
मढ़ के चक जाफर गांव में मंगलवार शाम हुए हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पुरुषोत्तम सिंह के छोटे बेटे की सोमवार को ही शादी हुई थी और मंगलवार सुबह नई बहू घर आई थी। जिस घर में बेटे का रिसेप्शन था और कल तक शादी के ढोल-नगाड़े बज रहे थे, वहां अचानक मौत से मातम छा गया। रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता घर मातम में डूब गया और रिसेप्शन की तैयारियां आंसुओं में बह गईं। पुरुषोत्तम सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें