बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के तोरणा उड़ी इलाके में वीरवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक सैन्य जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले जवान की पहचान हवलदार मोहम्मद सगीर के रूप में हुई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोपहर को हादसे के बाद सेना ने बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से निकालकर हेलिकॉप्टर की मदद से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृत जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम व कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल में रखा गया है। बारामुला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद