फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महबूबा मुफ्ती की चल-अचल संपत्ति में पांच साल में 13.34 लाख रुपये की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
-2019 में 89.03 लाख रुपये तो 2024 में 75.69 लाख की संपत्ति घोषित की
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजोरी सीट से चुनाव लड़ रहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपने हलफनामे में वित्तीय स्थिति का खुलासा किया है। उनकी घोषणा के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में संपत्ति में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। वर्ष 2019 में उन्होंने कुल 89.03 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की थी, लेकिन अपने मौजूदा हलफनामे में उन्होंने 75.69 लाख रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। यह इस अवधि के दौरान उनकी संपत्ति में लगभग 13.34 लाख रुपये की कमी को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2018-19 में उनकी कुल आय 8.63 लाख रुपये थी जबकि 2019-20 में उनकी कुल संपत्ति घटकर 84.75 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में उनकी कमाई बढ़कर 19.98 लाख रुपये हो गई। 2021-22 में यह घटकर 12.44 लाख रुपये और 2022-23 में 9.85 लाख रुपये रह गई। चल संपत्ति के मामले में मुफ्ती ने अपने पास 45 हजार रुपये नकद होने की घोषणा की है और तीन बैंक खातों में 23.74 लाख रुपये जमा हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 11.94 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी रखने का भी खुलासा किया है। उनकी चल संपत्ति में 5 लाख रुपये कीमत की एक एसएनके इसुजु बस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचल संपत्ति के तौर पर मुफ्ती के पास अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में घर है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 35 लाख रुपये है। चल और अचल संपत्ति मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति 75.69 लाख रुपये है। मुफ्ती के हलफनामे के अनुसार उनकी आय का प्राथमिक स्रोत वेतन/पेंशन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें