फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारात से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 7 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Fri, 14 Dec 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में गुरुवार देर रात शादी से लौट रहे बाराती एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निखल गोगबा ने बताया कि यह हादसा जिले के तमसगली इलाके में गुरूवार रात को उस समय हुआ जब ये लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। गोगबा ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (8), बिक्रम (9), राम सिंह (14), रघुनाथ (20), सुरधोल सिंह (22), रमेश सिंह (25) और करण सिंह (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल उत्तम सिंह (32), परदेव सिंह (21) और लहर सिंह (29) का जम्मू के जीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीएसपी ने बताया कि वाहन के ड्राइवर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी हो। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें