जम्मू संभाग के डोडा में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश में बचाव कार्य जारी है।
पुल डोडा इलाके में एक वैगनआर कार (डीएल-9सीपी 9813) अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक घायल भी हुआ है। वहीं कार में सवार व्यक्ति इरशाद का अभी तक कोई पता नहीं चला है।