फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोबाइल खाई में गिरा, दो की मौत

विज्ञापन
रामबन में कार्य के दौरान पलटी जेसीबी, जिसमें दबकर हुई चालक की मौत। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके चलते रविवार को एक बार बनिहाल के पास शलगड़ी चमलवास क्षेत्र में टाटा मोबाइल लुढ़क कर खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन मालिक और चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा उस हुआ जब टाटा मोबाइल जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी। शलगड़ी चमलवास क्षेत्र में पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर ऑपरेशन शुरू किया और वाहन में फंसे चालक एवं मालिक को उप-जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन बनिहाल में मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू की गई। मृतकों की पहचान वाहन चालक काली दास निवासी चक उधमपुर एवं वाहन मालिक तालिब हुसैन निवासी चक उधमपुर के रूप में की हुई।
विज्ञापन

-------------
फोर लेन निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी आपरेटर की मौत
पहाड़ी की कटाई कर रही मशीन मलबे में दब गई
अमर उजाला ब्यूरो
रामबन। रामबन में चल रहे फोर लेन सड़क परियोजना निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन हादसे का शिकार होकर नेशनल हाईवे पर आ गिरी। इसमें मशीन के आपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चैल सिंह (19) पुत्र रामनाथ निवासी ईंद गुल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी अनीता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
यह हादसा उस वक्त पेश आया जब रात दो बजे के लगभग रामबन क्षेत्र में चल रहे फोर लेन सड़क परियोजना निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन कटाई कर रही थी। उसी दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा मशीन पर आ गिरा, जिससे मशीन एवं आपरेटर मलबे में दब गए। इसके साथ-साथ जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात चार घंटे तक बाधित रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कोतवाल भी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां मलबे में दबे जेसीबी आपरेटर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे आपरेटर को बहार निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें