रामबन। चंद्रकोट रामबन में सोमवार की सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मेटाडोर खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
हादसा उस वक्त पेश आया जब बटोत से रामबन आ रही मेटाडोर कुनफर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। मेटाडोर हाईवे से लुढ़क कर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सेना के जवान एवं अधिकारी, पुलिस स्टेशन चंद्रकोट के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नजीर अहमद टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. जेपी सिंह जमवाल ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे के करीब चंद्रकोट के कुनफर क्षेत्र में मेटाडोर खाई में गिरी, जिसके घायलों को अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, जबकि पांच को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और छह घायलों का इलाज चल रहा है । इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है ।
-----
यह हुए घायल
नसीम अख्तर पत्नी मोहम्मद इकबाल निवासी बटोत
बब्लू हुसैन पुत्र शबीर हुसैन निवासी मध्यप्रदेश,
प्रताप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी पोगल
दिलशादा पुत्री मोहम्मद लतीफ डलवास
नूसरत पुत्री दिलशाद निवासी डलवास
विजय कुमार पुत्र प्रेम नाथ निवासी बटोत
विजय शर्मा पुत्र बंसी लाल निवासी बटोत
मनजीत सिंह पुत्र देव राज निवासी चक्का लेमदी
नरिंद्र पुत्र बाल क्त्रिस्शन निवासी डलवास,
सुखा राम पुत्र चंदू राम निवासी बटोत
विजय कुमार पुत्र बद्री नाथ निवासी बटोत
रमेश कुमार पुत्र देव राज निवासी चक्का लेमदी
मोहम्मद यूनुस पुत्र अब्दुल रशीद निवासी सुनाडी रामबन