फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से दो घंटे बंद रहा डैमटॉप-थनपाल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डैमटॉप-थनपाल मार्ग पर शनिवार दोपहर को पस्सियां गिरने से यातायात करीब दो घंटे तक बंद रहा। इस कारण जहां मांर्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं वहीं चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को पस्सियां गिरने से डैमटॉप-थनपाल मार्ग पर यातायात दो घंटे के लिए बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सलाल पावर प्रोजेक्ट की ओर से जेसीबी मशीन भेज कर मलबे को हटा कर यातायात को बहाल किया। सनद रहे कि डैमटाप से थनपाल जाने वाले मुख्य मार्ग के एक तरफ काफी ऊंचा पहाड़ है और दूसरी तरफ दरिया चिनाब की झील है। थनपाल जाने के लिए यही एक मुख्य मार्ग है। मार्ग से पस्सियां हटाने तक दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें