रियासी। अशोक थापा चौक पर तेज रफ्तार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान मोहम्मद मंजूर निवासी कांसीपट्टा और मोहम्मद आरिफ निवासी बिड्डा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह रोजाना की भांति अपनी रेहड़ी बंद कर उसे स्टोर में लगाने जा रहे थे कि थापा चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार कार (जेके06-1247) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं, कार चालक मौके पर से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।