फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रियासत भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी मसूद अजहर को भारत सरकार द्वारा छोड़ना बहुत बड़ी गलती थी, जिसके गंभीर परिणाम अब भुगतने पड़ रहे हैं। पाकिस्तान सरकार द्वारा मसूर अहमद को गिरफ्तार करना अच्छा कदम है।
विज्ञापन


लेकिन पाकिस्तान को एक बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। ये बातें शनिवार को उधमपुर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता सरदार कहर सिंह के निधन पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने कही।

अब भारत के दबाव के बाद पठानकोट हमले के मास्टर माइंड मसूर अहमद को पाकिस्तान ने गिरफ्तार करके अच्छा कदम उठाया है। इससे भारत को पाकिस्तान पर यकीन करने में आसानी होगी और अच्छा माहौल बनेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

'भारत के लिए पाकिस्तान के साथ दोस्ती जरूरी'

भारत के लिए पाकिस्तान के साथ दोस्ती जरूरी है। लेकिन पाकिस्तान को एक बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए की जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।

फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि दस महीने के कार्यकाल से पता चलता है कि पीडीपी-भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। दस महीने में यह सरकार रियासत में कुछ नहीं कर पाई है।

केंद्र सरकार ने पैकेज का एलान तो किया, लेकिन लोगों को इससे कुछ नहीं मिला है। यह पैकेज बहुत पहले मिलना चाहिए। इस समय कश्मीर में सर्दियों का मौसम है। बेघर लोग अपने लिए मकान भी तैयार नहीं कर पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें