फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजस्व अधिकारियों को मिलेगी नई कार, चार करोड़ रुपये मंजूर

Fri, 19 Mar 2021 07:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारियों व तहसीलदारों को जल्द ही नई कारें मिलेंगी। राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त शालीन काबरा ने 46 नई कारों की खरीद के लिए चार करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। प्रदेश सरकार की कार नीति के तहत स्टेट मोटर गैरेज की तरफ से नई कारों की खरीद की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व तहसीलदारों को फील्ड दौरों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्ट्रॉबेरी की खेती से इस युवक ने बनाई अलग पहचान, सोशल मीडिया को ऐसे बनाया हथियार    

कई राजस्व अधिकारियों व तहसीलदारों के पास सरकारी वाहन नहीं थे या वाहन काफी पुराने हो चुके थे। ऐसे में वित्त विभाग की मंजूरी से राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए 46 नए वाहनों की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जानिए किसको मिली आपके जिले की कमान    

राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त शालीन काबरा की तरफ से इस संबंध में सरकारी आदेश भी जारी किया गया है। हालांकि नए वाहनों की खरीददारी के साथ वाहन चालकों का प्रावधान सरकारी क्षेत्र से नहीं होगा। इस संबंध में वाहन चालकों की व्यवस्था आउट सोर्स के माध्यम से की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- कहीं भारी न पड़ जाए ये लापरवाही: कोरोना के बढ़ रहे मामले फिर भी अव्यवस्था, देखिए तस्वीरें    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें