फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोविड अस्पतालों में तैनात होंगे सेवानिवृत्त डॉक्टर, आदेश जारी

Tue, 11 May 2021 06:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सरकार जीएमसी जम्मू और श्रीनगर के 70 साल तक की आयु के डॉक्टरों की अनुबंधित नियुक्ति करेगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने सेवानिवृत्त चिकित्सकों की सेवाएं लेने का फैसला लिया है। जीएमसी श्रीनगर और जम्मू के अलावा स्किम्स सौरा और बेमिना के रिटायर्ड डॉक्टर जिनकी आयु 70 साल तक होगी और जो कोविड ड्यूटी करने के लिए तैयार हैं। वह अपनी सेवाएं अनुबंध के आधार पर एक साल के लिए दे सकते हैं। रिटायरमेंट के समय जो वेतन डॉक्टर ले रहे थे, उन्हें वही वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान उन्हें पेंशन की रकम नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। एक जून 2021 तक 70 साल तक की आयु सीमा के बीच के रिटायर्ड डॉक्टरों को एक साल के अनुबंध में सरकारी अस्पतालों में कोविड ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इस संबंध में रिटायर्ड डॉक्टरों को सात दिनों के भीतर स्वास्थ्य सेवा विभाग के जम्मू, श्रीनगर के निदेशकों से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर 2004 से पहले आतंकियों का गढ़ था यह इलाका, नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया के मरीज ध्यान दें: संक्रमण से बचने के लिए करें ये काम, इन नियमों की अनदेखी न करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें