फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: 12 फरवरी से शिक्षकों का हल्ला बोल प्रदर्शन

Sat, 31 Jan 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त किए गए आरईटी शिक्षकों को दस महीने से वेतन नहीं मिला है। तीन जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार ने वेतन नहीं जारी किया है। इसलिए अब सभी आरईटी शिक्षक 12 फरवरी को जिला स्तर पर मांगों के लिए हल्ला बोलेंगे। यह जानकारी शनिवार को जेएंडके आरईटी टीचर्स फोरम के राज्य महासचिव नजम जाफरी ने बैठक में दी।
विज्ञापन


नजम जाफरी ने प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर आयोजित की गई बैठक में बात रखते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों में एसएसए के तहत नियुक्त किए गए आरईटी शिक्षक बिना वेतन के काम कर रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों का पूरा परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर हो चुका है।

शिक्षकों के लिए घर की जरूरतों को पूरा करना परेशानी का सबब बन चुका है। कई बार मांग करने के बाद भी सरकार की तरफ से वेतन नहीं जारी किया जा रहा है। तीन जनवरी को सभी शिक्षकों ने प्रेस क्लब के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करके सरकार को एक महीने के अंदर वेतन जारी करने को कहा था, लेकिन अभी तक किसी भी शिक्षक को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसलिए अब सभी शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि 12 फरवरी को पूरे राज्य में आरईटी फोरम वेतन की मांग को लेकर जिला स्तर पर डीसी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करके अपनी बात को सरकार तक रखेगी। प्रांतीय प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि सभी आरईटी शिक्षक अपने जिलों में जिला प्रशासन के कार्यालय के बाहर एकजुट होकर धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाएं।

बैठक में विशेष तौर पर राज्य उप प्रधान यूनिस राही, सुखदेव सिंह, सज्जाद मलिक, गुलजबीर दैंग, सुकेश खजूरिया, महेश कुमार, पंकज वर्मा, शाहनवाज हुसैन और अन्य कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें