फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मामले बढ़ने के साथ लगने लगी पाबंदियां, जम्मू-कश्मीर आने से पहले होगी कोरोना जांच

Fri, 16 Apr 2021 02:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सांबा, उधमपुर, जम्मू और रियासी जिले के लिए हल्के वाहनों से जाने वाले लोगों की ठंडी खुई में होगी जांच। ट्रक चालकों की कोरोना जांच और बढ़ाने के निर्देश।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश प्रशासन कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। प्रदेश के बाहर से लखनपुर से आने वाले लोगों की अब सौ फीसदी जांच सुनिश्चित की जाएगी। कठुआ जिले के निवासियों और कठुआ जिले तक आने वालों की लखनपुर में ही कोरोना जांच की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं बीते साल की तरह विभिन्न कोरोना जांच केंद्रों को सक्रिय करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सांबा, उधमपुर, जम्मू और रियासी जिले के लिए हल्के वाहनों से जाने वाले लोगों की कोरोना जांच सांबा जिले के ठंडी खुई में की जाएगी। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए इस बार जांच केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में तैनात सेना के जवानों के लिए लाइफलाइन है यह अस्पताल, जानिए किस तरह होता है यहां जवानों का उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने कठुआ जिला प्रशासन सहित लखनपुर में नोडल अधिकारियों को इस संबंध में व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही लखनपुर में बिजली कटौती से निपटने के लिए जेनरेटर स्थापित करने और फ्रंट लाइन वर्करों की बेसिक जरूरतों को पूरा करने को भी कहा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें