फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद के बाद जुगल किशोर के इस्तीफे से रियासी कांग्रेस में मची खलबली

विज्ञापन
कांग्रेस के युवा नेता सुशेन दूबे। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद पूर्व मंत्री व एमएलसी जुगल किशोर शर्मा ने भी त्यागपत्र दे दिया। इसका पता चलते ही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। साथ ही सभी लोग कांग्रेेस में आजाद के इस्तीफे से पैदा हुई हलचल के बारे में बात करने लगे।
विज्ञापन

दोपहर बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ तथा युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता छोड़ने की घोषणा कर डाली। वार्ड 11 से कांग्रेस पार्षद रिंपी दुबे के बेटे सुशेन दूबे के साथ युवा नेता रवि शर्मा, वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता बिशन मगोत्रा और रियासी के ब्लॉक प्रधान देव राज भगत ने पार्टी के सभी पदों तथा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव व कार्यकारिणी की सदस्य रेहाना अंजुम ने भी गुलाम नबी आजाद के पक्ष में कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ने की घोषणा की।
देर शाम तक कई कार्यकर्ता आपस में विचार विमर्श करने में लगे रहे। बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी के कई सदस्य एक-दो दिन में पार्टी छोड़ सकते हैं। वहीं, कांग्रेेस में आजाद के इस्तीफे के बाद सत्ताधारी भाजपा के नेता पूरी खबर पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म रहा। कांग्रेस से जुडे़ नेताओं ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

वरिष्ठ नेता बिशन मगोत्रा।- फोटो : REASI

ब्लॉक प्रधान देव राज भगत।- फोटो : REASI

सुवा नेता रवि शर्मा।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें