फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अपनी पार्टी की महिला अध्यक्ष समेत चार नेताओं का इस्तीफा, जम्मू के हित की अनदेखी का आरोप 

Thu, 21 Apr 2022 05:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अनुशासनहीनता के आरोप में महिला इकाई की अध्यक्ष व जम्मू संभागीय इकाई को निलंबित किए जाने के बाद नम्रता शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी में उन्हें जम्मू के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष नम्रता शर्मा व चार अन्य नेताओं ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर की तरफ से महिला इकाई की अध्यक्ष व जम्मू संभागीय इकाई को निलंबित किए जाने के बाद नम्रता शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इस्तीफे की घोषणा की।

विज्ञापन


नम्रता शर्मा ने कहा कि अपनी पार्टी में उन्हें जम्मू के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने नहीं दिया जा रहा था। विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा की बहाली और महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश के मुद्दो को भी पार्टी में अनदेखा किया गया। ऐसे में उनके समेत जम्मू संभागीय इकाई के पांच नेताओं ने 18 अप्रैल को ही अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा अपनी पार्टी का नेतृत्व भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहा है। जो मुद्दे भाजपा को पसंद नहीं हैं, उन्हे पार्टी उठाने नहीं दे रही। ऐसे में वह अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रही थे। किसी ओर दल में शामिल होने के सवाल पर नम्रता शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन


अपने करीबियों को बिश्वास में लेकर वह जल्द कोई फैसला लेंगी। इस अवसर पर नम्रता शर्मा के अलावा अपनी पार्टी में महिला इकाई की उपाध्यक्ष ज्योति वेद, संभागीय सचिव परविंद्र कौर, सपना और रितु ने भी पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। 

उल्लेखनीय है कि अपनी पार्टी से हाल ही में जिला अध्यक्ष जम्मू प्रणव शगोत्रा, युवा इकाई के संभागीय अध्यक्ष गौरव कपूर, कश्मीरी पंडित इकाई के नेता विनोद पंडिता और संजय धर भी इस्तीफा दे चुके हैं। प्रणव शगोत्रा इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस व गौर कपूर नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें