फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में खाना खाया फिर फायरिंग कर मचाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों के देखे जाने की अफवाह के चलते शनिवार को कई स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुबह ही किसी ने सूचना दी की राजबाग क्षेत्र के हाईवे पर आतंकियों को पिट्ठू बैग के साथ देखा गया है।

इस सूचना के बाद सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में छुटटी कर दी गई और हाईवे पर भी सेना के जवानों को तैनात कर दिया गया।

सैन्य क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। सेना के वाहनों पर जवान पेट्रोलिंग करते देखे गए।

आतंकी कर रहे हैं गोलीबारी

जम्मू के सांबा के बलोड़ इलाके में शनिवार को कुछ लोगों ने कई राउंड फायर कर इलाके में दहशत मचा दी।

जब तक लोग कुछ समझ पाते वे मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक काले रंग की आल्टो कार से क्षेत्र में आए थे।

उन्होंने एक स्थानीय होटल में भोजन किया और जाते समय रिवाल्वर से कई राउंड हवा में गोलियां चलाईं।

पुलिस लाइन के पास में हुई फायर‌‌िंग

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की, हालांकि तक तक गोली चलाने वाले मौके से भाग निकले। फायरिंग की घटना के बाद से इलाके में दहशत का आलम है।

सांबा पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्र परिहार ने बताया कि अभी तक मामला साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग करने वाले कौन थे और वे कहां से आए थे।

पुलिस ने इलाके के ढाबा मालिक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन

आवाज सुनी चेहरा नहीं देख पाए

कस्बे के लोगों की मानें तो उन्होंने ने फायरिंग की आवाज तो सुनी लेकिन वे उनका चेहरा नहीं देख सके।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि शनिवार को सारा दिन आतंकियों के देखे जाने की अफवाह के चलते पहले से ही इलाके के लोगों के बीच डर का माहौल था।

इसलिए जैसे ही गोली की आवाजें सुनाई दी, बाहर खड़े लोग डर से अपने घरों में भागने लगे। लोगों को लगा कि की आतंकियों की ओर से गोलीबारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें