फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले जाएंगे लंबे समय से तैनात पुलिस अधिकारी

Mon, 30 Mar 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से एक ही जगह तैनात पुलिस अधिकारियों को बदलने की तैयारी है। इसकी शुरुआत कुछ दिन पहले ही हो गई थी। डीजीपी ने आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें कई ऐसे अधिकारी शामिल थे, जो पिछले लंबे समय से एक ही विभाग और एक ही जगह तैनात थे।
विज्ञापन


अब बड़े पैमाने पर अधिकारियों को बदलने की तैयारी है। पुलिस हेडक्वार्टर में डीजीपी ने निर्देश जारी कर उन अधिकारियों की सूचियां बनाने के लिए कहा है, जो लंबे समय से बदले नहीं गए। जानकारी के अनुसार इन सूचियों में ट्रैफिक पुलिस, आर्म्ड, पुलिस, सीआईडी, आदि विंग के अधिकारी शामिल हैं।

कई इंस्पेक्टर, डीएसपी, एएसपी और एसएसपी रैंक के अधिकारी हैं, जो पिछले लंबे समय से एक ही विंग में एक जगह पर तैनात है। अब इन अधिकारियों को बदलने की तैयारी है। राज्य पुलिस की विभिन्न विंग के अधिकारियों का विंग और स्थान बदलने की सूची तैयार की जा रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में इन अधिकारियों को बदला जा सकता है।
विज्ञापन


बजट सत्र खत्म होते ही अधिकारियों को बदलने का आदेश जारी हो सकता है। पुलिस हेडक्वार्टर में इन अधिकारियों की सूचियां तैयार की जा रही हैं। अधिकारियों को इसकी सूचना भी मिल गई है। दरअसल, डीजीपी चाहते हैं कि सभी अधिकारियों को पोस्टिंग का मौका मिले। सबको अपने क्षेत्र में पोस्टिंग का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें