फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की लगाई गुहार

Sun, 31 Aug 2014 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बुद्धल क्षेत्र में सरकारी पीजी कालेज के भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट किया। विद्यार्थियों ने सरकार पर क्षेत्र के साथ भेदभाव और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब पांच वर्षों में भी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कालेज खुलते हुए विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्र इरफान अहमद ने सरकार के प्रति कड़ा रोष पकट करते हुए कहा कि करीब छह वर्ष पहले यहां सरकारी डिग्री कालेज खोला गया था। पहले दो वर्षों तक तो भवन के लिए जगह ही नहीं तालाश की गई। करीब तीन वर्ष पहले भवन निर्माण के लिए जगह तलाश कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, लेकिन तीन वर्षों में कार्य पूरा नहीं किया गया।

भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि पिछले पांच वर्षाें से कक्षाएं सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में लगाई जा रही हैं। स्कूल में इतना अधिक स्पेस नहीं है कि कालेज की पढ़ाई वहां सही प्रकार से हो पाए। न ही कोई खेल का मैदान है। वहीं इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच बदर दीन ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने क्षेत्र के साथ केवल धोखा ही किया है।
विज्ञापन


बिजली, पानी और सरकारी राशन की समस्या हो या फिर सड़क की, लोगों को एक भी सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कालेज भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं करवाए गए तो उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें