फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, हर गतिविधि पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- तवी पुल, भगवती नगर पुल पर लगाए अस्थायी नाके, सुरक्षा बल भी तैनात
विज्ञापन



जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसलिए विभिन्न स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर बनी हुई है। डोगरा चौक, इंदिरा चौक, बिक्रम चौक, गोल मार्केट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य मुख्य स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

तवी पुल, भगवती नगर पुल पर अस्थायी नाके स्थापित किए हैं जिन पर जल्द सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन एमए स्टेडियम में होना है। अभी तक स्टेडियम को बंद नहीं किया गया है, लेकिन हर गाड़ी की गहन जांच, पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर में नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें