फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर

Wed, 26 Jan 2022 01:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू व कश्मीर संभाग में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। कई जगहों पर नाके स्थापित किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
Republic Day 2022 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस को लेकर सभी सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ी नजर रखी जा रही है। श्रीनगर शहर में खासकर मुख्य समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। शहर में दाखिल होने वाले रास्तों के साथ-साथ शहर में भी कई जगहों पर नाके स्थापित किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। जम्मू संभाग में भी सुरक्षाबल सतर्क हैं।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा पिछले एक सप्ताह से श्रीनगर और जिला मुख्यालयों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। इसको लेकर घाटी में कई जगहों पर सुरक्षा अभ्यास भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें