फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड जन भागीदारी से साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Sun, 26 Jan 2020 02:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
gc murmu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए जम्मू-कश्मीर की नई व्यवस्था में पहली बार मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस को भव्य और रिकॉर्ड जनभागीदारी के साथ मनाने की तैयारी है। उपराज्यपाल प्रशासन ने अफसरों और मुलाजिमों से लेकर आम लोगों की समारोह में हिस्सेदारी के विशेष इंतजाम किए हैं। अफसरों और मुलाजिमों के लिए समारोह में शामिल होना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


वहीं लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता से जुटाई गई हैं। प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा समारोह जम्मू स्थित एमए स्टेडियम में होगा। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। प्रशासन की प्राथमिकताओं को दर्शाने के लिए उनका संबोधन भी होगा।

समारोह में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तरफ से बाकायदा आदेश जारी किया गया है। जम्मू शहर में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को समारोह में अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा। गैर हाजिरी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 बजकर 58 मिनट पर उपराज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

आम लोगों के लिए सुविधाजनक माहौल तैयार किया जा रहा है। पार्किंग की सुविधा पर भी खास ध्यान दिया गया है। समारोह में सेना, अर्ध सैनिक बल और पुलिस के दस्ते मार्च पास्ट करेंगे। एनसीसी के कैडेट भी मार्च पास्ट करते नजर आएंगे।

विद्यार्थियों की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। खासतौर से खेलो इंडिया स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शिरकत करेंगे। मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा के अनुसार लोगों को बढ़चढ़ कर समारोह में हिस्सा लेना चाहिए। पार्किंग समेत सभी प्रबंध किए गए हैं।

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को एमए स्टेडियम में सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में मुख्य सचिव के अलावा प्रशासनिक सचिव व सियासी दलों के नेता, सिविल सोसायटी के सदस्य व प्रमुख नागरिक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें