सांबा। घगवाल के नर्सिंग मंदिर के मुख्य गेट पर की सजावट
सांबा। घगवाल में नृसिंह मंदिर में शनिवार से शुरू हो रहे साप्ताहिक रथ खड़ा मेले की प्रशासन व मेला कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने पहले से ही विभागों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम घगवाल केएस बाली, एएसपी गारू राम ने शुक्रवार को मेला स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने हाईवे पर बैरिकेड हटाने, वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था के लिए पुलिस और यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए। सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को नहर से पहले ही खड़ा करने के लिए कहा ताकि मेला स्थल में लोगों को परेशानी न हो। मंदिर के चारों और पुलिस जवानों की तैनाती, एंट्री स्थलों पर सुरक्षाबल व पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मेले में आने वाले लोगों पर पुलिस को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेहड़ी-फड़ी वालों ने दुकानें सजा ली हैं। बाजारों में वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। दुकानदारों से भी प्रशासन ने अपील की है कि मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखें। यदि कोई ऐसा व्यक्ति दिखता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। मंदिर परिसर को पूरी तरह से सजाया गया है। जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग मेले में पहुंचते हैं। संवाद