विधायक इफ्तिखार अहमद ने निर्माण कार्य शुरू करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सोनकोट पंचायत संकारी से होते हुए तराला से चौरा गली तक 3.10 करोड़ रुपये से सड़क बनाई जा रही है। विधायक इफ्तिखार अहमद ने शुक्रवार को इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया। इससे कनेक्टिविटी में काफी सुधार होने और इलाके के लोगों का जीवन बेहतर होगा। विधायक ने मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश दिया। लोगों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी नेता ने उनके इलाके का दौरा किया। उनकी समस्याओं को समझा और बहुत जरूरी सड़क कनेक्टिविटी प्रदान की।