फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोभायात्रा में गुरु रविदास की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
राजोरी नगर में गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा में शामिल संगत। संव
विज्ञापन
राजोरी में गुरु रविदास सभा ने प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कराया धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। नगर में श्री गुरु रविदास के 649वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को शोभायात्रा निकाली गई। गुरु रविदास सभा की ओर से करवाए गए धार्मिक कार्यक्रम में संत श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप महाराज मुख्य रूप से शामिल हुए। इसमें श्री गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जवाहर नगर से निकली और पंजा चौक, गुज्जर मंडी, अब्दुल्लाह पुल, झूला पुल, रिंग रोड, तारिक पुल से होते हुए न्यू बस स्टैंड सलानी में संपन्न हुई। सलानी में संत गुरदीप ने संगत को अमृत वर्षा से निहाल किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री गुरु रविदास ने सारा जीवन सेवा में लगाया इसलिए हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में अच्छे काम करने चाहिए। शोभायात्रा में आगे-आगे संगत सफाई कर रही थी। एसएसपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। सलानी में संगत के लिए लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें