फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढोल-नगाड़ों के साथ जम्मू से रवाना हुई मचैल छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। मंदिरों के शहर से वीरवार को मचैल छड़ी यात्रा रवाना की गई। सर्वशक्ति सेवक संस्था की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ परेड के मुख्य बाजार से यात्रा शुरू की गई। बुधवार को हिमाचल प्रदेश में मां ज्वाला जी के दरबार से अखंड ज्योति जम्मू पहुंची थी, जिसका स्वागत महाराजा हरि सिंह के पौत्र अजातशत्रु और पौत्रवधु ऋतु सिंह ने श्री रणबीरेश्वर मंदिर में किया। वीरवार को पवित्र छड़ी माता की ज्योति के साथ गई। जम्मू के मुख्य बाजार से होते हुए श्रद्धालुओं के साथ छड़ी रवाना हुई, जो शाम को डोडा पहुंची। शुक्रवार को यात्रा डोडा से किश्तवाड़ पहुंचेगी और रात को वहीं ठहरेगी। 19 अगस्त को श्रद्धालु छड़ी के साथ अठोली, 20 को गुलाबगढ़, 21 अगस्त को चिछौटी, 22 अगस्त को मचैल और 23 अगस्त को श्रद्धालु छड़ी के साथ मचैल माता के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। 24 अगस्त को यात्रा वापस जम्मू के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन



डिगियाना से भी निकाली छड़ी यात्रा



ढोल की थाप पर नाचते-गाते भक्त पवित्र छड़ी के साथ डिग्याना से भी रवाना हुए। भक्तों ने शिव मंदिर में दर्शन कर यात्रा शुरू की। डिप्टी मेयर बलदेव सिंह भी मौजूद रहे। यह 13वीं यात्रा निकाली जा रही है। नई बस्ती के रहने वाले विशाल ने कहा कि दो बसों में यात्रा लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें