फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी पर सवार हो निकले भोलेनाथ, मां पार्वती संग किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर में महाशिवरात्रि पर बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ढोल-नगाड़ों के साथ भोलेनाथ की बरात निकली। नंदी पर सवार होकर भगवान शिव ने मां पार्वती संग मंदिरों के शहर का भ्रमण किया। कलाकारों की ओर से निकाली गई सुंदर झाकियों ने सबका मन मोह लिया। शहर जय भोले नाथ और बम-बम भोले के जयकारों से शहर गूंज उठा। दर्शन करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि शोभायात्रा में इस बार झांकियां पिछले वर्ष की तुलना में कम थीं, लेकिन शिव भक्तों के उत्साह और भक्ती में कमी नहीं दिखी।
विज्ञापन

शोभायात्रा सुबह श्री रणवीरेश्वर मंदिर से शुरू हुई, जो इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार, रघुनाथ मंदिर सिटी चौक, पुरानी मंडी, पंजतीर्थी पक्का डंगा, मोती बाजार, परेड से होते हुए वापस श्री रणवीरेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की वेशभूषा में कलाकार उनकी लीलाओं को दिखाते नजर आए। मां पार्वती संग भोलेनाथ पैदल सड़क पर भी चले। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। कई स्थानों पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शहर में हर वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार कोरोना महामारी के कारण शोभायात्रा में झांकियां कम दिखीं। मंदिर के महंत ने कहा कि युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की प्राचीन संस्कृति से जोड़ने के लिए धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से यह कार्यक्रम करवाया जाता है।
विज्ञापन

-------
पीरखो में लगा मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
पीरखो मंदिर परिसर में चार दिवसीय मेले का आगाज बुधवार से हुआ। मेला का शुभारंभ मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने किया। इस दौरान मेले में पर्यटन विभाग की और से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने डोगरी नृत्य के साथ महाशिवरात्रि के महत्व को बड़ी सुंदरता से बयां किया। पीरखो मंदिर परिसर में यह मेले 13 मार्च तक चलेगा। मेले के पहले दिन विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिसमें खाने-पीने की सामग्री सहित सजावटी सामान था। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मेले का आनंद लिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। चार दिन तक चलने वाले मेले में सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भंडारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें