एलजी ने दिखाई झंडी, प्रथम पूजा में शांति-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को नगरोटा के ऐतिहासिक कोल कंडोली मंदिर से 24वीं श्री माता वैष्णो देवी प्राचीन मार्ग छड़ी यात्रा को रवाना किया। एलजी ने छड़ी यात्रा की प्रथम पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और सभी के लिए शांति, समृद्धि व कल्याण की प्रार्थना की।
सिन्हा ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं। पवित्र ज्योत को साथ लेकर छड़ी यात्रा पारंपरिक विरासत मार्ग से होते हुए बम्याली छपानू स्थित ओली माता मंदिर पहुंची। नगरोटा की विधायक देवयानी राणा, श्री माता वैष्णो देवी प्राचीन मार्ग तीर्थस्थल संस्था के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस धार्मिक समारोह में शामिल हुए।