जम्मू। जम्मू सेंट्रल महाजन सभा ने रविवार को गांधी नगर स्थित जस्टिस मेहर चंद महाजन चैरिटेबल अस्पताल में निःशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया। इसका उद्घाटन सभा के अध्यक्ष रोमेश चंदर गुप्ता ने किया। फोर्टिस अस्पताल नई दिल्ली की हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति गुप्ता ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। महासचिव संजय महाजन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम करवाए जाएंगे। माैके पर सभा के संरक्षक युगल महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रताप गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता (मनु), अतुल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुरिंदर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद