फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माता वैष्णो देवी धाम से देश भर के 92 प्रमुख मंदिरों और शक्तिपीठों को भेजा गया उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम समेत देश भर के प्रमुख 92 मंदिरों और शक्तिपीठों में माता की पवित्र चुनरी, दुपट्टा, प्रसाद और सिक्के उपहार स्वरूप भेजे हैं। यह पहल सनातन परंपरा को मजबूत करने और विभिन्न मंदिरों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने के लिए की गई है।
विज्ञापन

उपहार स्वरूप श्राइन बोर्ड ने माता की चुनरी, प्रसाद और विशेष सिक्के (मुद्रा) के अलावा नए साल का कैलेंडर व डायरी भेंट किए हैं। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, इस अनूठी पहल का उद्देश्य देश भर के पवित्र स्थलों के बीच एक आध्यात्मिक संबंध और साझा विरासत को बढ़ावा देना है। विभिन्न मंदिरों के न्यासियों और प्रबंधकों ने श्राइन बोर्ड के इस कदम की सराहना की है, जो इसे सनातन धर्म के विभिन्न केंद्रों को जोड़ने वाली एक सुंदर पहल मान रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें