फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रद्धालुओं की आसान होगी राह, पीरखो मार्ग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर) - - बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क की बदहाली की दस महीने बाद ली सार
विज्ञापन

- सैकड़ों परिवारों को भी मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पीरखो मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह अब आसान होने जा रही है। पिछले वर्ष आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए पीरखो मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में सड़क के कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ सैकड़ों परिवारों को रोजाना खतरे के साये में गुजरना पड़ रहा था।
मुख्य प्रवेश द्वार पर मार्ग का कुछ हिस्सा ढह गया था और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता था। विशेषकर धार्मिक आयोजन और सप्ताहांत के दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग से मरम्मत की मांग उठाई लेकिन लंबे समय तक ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून को मंदिर मार्ग व परिसर में बने पार्क की बदहाली को टीम ने बाढ़ अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया। सड़क पर मशीनें और श्रमिक जुट गए हैं जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही मार्ग सुचारु हो जाएगा। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि सड़क के दुरुस्त होने से न केवल मंदिर तक पहुंच आसान होगी बल्कि लोगों की दैनिक आवाजाही सुरक्षित और सुगम बन सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें