बनतालाब। धम्मी नगराेटा स्थित चंडी माता मंदिर का 10वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह हवन करवाया गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कन्या पूजन और दोपहर बाद भंडारा लगाया गया। ठाकुर कुलवीर सिंह भी मंदिर पहुंचे और माथा टेककर सुख-शांति की कामना की। मंदिर में नि:शुल्क शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गईं। सर्वशक्ति चंडी माता मंदिर संस्था के बैनर तले अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए।
-
विधायक ने सभागार के लिए
की 25 लाख रुपये की घोषणा
चंडी माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे विधायक युद्धवीर सेठी ने विधायक कोष से सभागार के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। कमेटी के अध्यक्ष संजय गंडोत्रा, डाॅ. डीएस ज्मवाल, जिया लाल शर्मा, अनिल वल्ली, विकास सिंह जम्वाल, प्रवीण सिंह व पार्थ सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस व तहसील प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। संवाद