फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा धीमी, अब सावन में शिवालयों में उमड़ रही आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिवखोड़ी धाम, सुद्धमहादेव और जम्मू के प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ से धार्मिक पर्यटन को मिल रहा संबल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा अंतिम चरण में पहुंचने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या घट रही है। दो जुलाई को 4,822 श्रद्धालु जम्मू से रवाना हुए थे। 31 जुलाई को यह संख्या घटकर 1,605 रह गई। 18 जुलाई के बाद पहलगाम मार्ग बंद होने से यात्रा केवल बालटाल मार्ग से संचालित हो रही है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण करीब एक सप्ताह यात्रा स्थगित रहने के बाद 26 जुलाई से श्रद्धालुओं को सिर्फ बालटाल मार्ग से जाने की अनुमति दी गई है।
अब श्रावण मास में जम्मू संभाग के प्रमुख शिवधाम श्रद्धालुओं से गुलजार हैं। शिवखोड़ी, सुद्धमहादेव, रणबीरेश्वर, पुरानी मंडी, पंजवख्तर महादेव और रघुनाथ मंदिर में सुबह से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माता वैष्णो देवी जाने वाले कई श्रद्धालु अपनी यात्रा में इन धार्मिक स्थलों को भी शामिल कर रहे हैं। धार्मिक पर्यटन से होटल, धर्मशालाओं, टैक्सी, ढाबों, रेस्तरां और पूजा सामग्री का कारोबार में भी चमक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जम्मू से गए अमरनाथ यात्री
दिनांक कुल यात्री बालटाल - पहलगाम
2 जुलाई 4822 2312 2510
3 जुलाई 3865 1735 2130
4 जुलाई 4842 2041 2771
5 जुलाई 6721 2590 4131
6 जुलाई 5794 2340 3490
7 जुलाई 8815 3989 4246
8 जुलाई 9837 4480 5354
9 जुलाई 8150 3445 4705
10 जुलाई 8796 3450 5346
11 जुलाई 9182 3305 5877
12 जुलाई 9193 3429 5724
13 जुलाई 7754 2896 4858
14 जुलाई 5335 1736 3599
15 जुलाई 6251 2985 3266
16 जुलाई 5201 1745 3456
17 जुलाई 4640 1626 3014
18 जुलाई 3632 1008 2624
-
नोट : दो जुलाई से 18 जुलाई के बीच जम्मू से कुल 1,12,794 यात्रियों ने पहलगाम व बालटाल रूट से पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके बाद भारी बारिश और भूस्खलन के कारण करीब एक सप्ताह यात्रा स्थगित रही। 26 जुलाई से यात्रियों को सिर्फ बालटाल रूट से जाने की इजाजत दी गई। इसके बाद अब तक 16,777 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दरबार में माथा टेक चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें