फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से श्रीनगर तक छह मार्च को निकलेगी छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- महाशिवरात्रि पर शंकराचार्य मंदिर पहुंचेगी पहली यात्रा, हर साल आयोजन का संकल्प
विज्ञापन

- धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश देने की पहल, प्रशासन से मांगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू और कश्मीर संभाग के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत करने के उद्देश्य से छह मार्च को छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि पर पहली बार जम्मू से शुरू यह यात्रा श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर पहुंचेगी। आयोजकों ने इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

कटड़ा स्थित श्री राजमाता आश्रम शनि मंदिर में शनिवार को चार दिवसीय सत्संग अनुष्ठान के तीसरे दिन स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु और शिवसेना के प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि धार्मिक एकता से ही शांति स्थापित हो सकती है। उन्होंने सभी समुदायों से यात्रा में शामिल होकर भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश देने की अपील की। आयोजकों ने इसे माता वैष्णो देवी के लिए 43 वर्षों से निकाली जा रही छड़ी यात्रा की परंपरा का विस्तार बताया और उपराज्यपाल प्रशासन से अनुमति मांगी। नेताओं ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग झील के आसपास भारी मशीनों से खोदाई पर चिंता जताई और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेषज्ञों की सलाह से निर्माण कार्य करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें