फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, खरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- घाटों पर 90 फीसदी तैयारियां पूरी, पूजा सामग्री की खरीदारी में तेजी
विज्ञापन

- 15 नवंबर से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और पूजा-अर्चना के बाद लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का सात्विक भोजन ग्रहण किया। इसी के साथ तन-मन की शुद्धता, संयम और अनुशासन के संकल्प के साथ छठ व्रत का आगाज हुआ। शनिवार को खरना पूजन होगा।
महापर्व को लेकर शहर में उत्साह बढ़ने लगा है। जम्मू-कश्मीर बिहार सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने बताया कि विक्रम चौक, तवी घाट, हरकी पौड़ी, बाड़ी ब्राह्मणा और भगवती नगर सहित विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन होंगे। संबंधित समितियां व्यवस्थाएं संभाल रही हैं और घाटों पर करीब 90 फीसदी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागड़ी मंडी में पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बांस की डलिया, सूप, केले, सेब और गन्ने की मांग बनी हुई है। शनिवार को खरना के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही महापर्व का समापन होगा।

-
कृत्रिम झील का 95 फीसदी काम पूरा
प्रशासन के सहयोग से बाड़ी ब्राह्मणा में कृत्रिम झील बनाने का काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष कार्य शनिवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- संतोष कुमार, छठ पूजा सेवा समिति, बाड़ी ब्राह्मणा
-
घाट तक जाने वाले मार्ग का काम बाकी
घाटों पर साफ-सफाई पूरी कर ली गई है, लेकिन घाट तक पहुंचने वाले मार्ग का काम अभी बाकी है। इसे 15 नवंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।
- नरोत्तम शर्मा, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर तीन
-
टेंट और रोशनी की व्यवस्था अंतिम चरण में
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर टेंट, रोशनी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी कार्य 15 नवंबर से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
- आशुतोष झा, अध्यक्ष, डिग्याना छठ पूजा कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें