फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोतरा ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल 25 को, राजा मंडलिक देवस्थान ट्रस्ट की बैठक में तय हुई रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। लोतरा ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल राजा मंडलिक देवस्थान में रविवार 25 जनवरी को होगी। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वीरवार को बिरादरी की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राजा मंडलिक देवस्थान डेवलपमेंट ट्रस्ट पटोली ब्राह्मणा के पदाधिकारियों ने की। हवन, भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि मेल का शुभारंभ सुबह 10 बजे हवन से होगा, जबकि दोपहर 2 बजे भंडारा लगाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पारंपरिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि देवस्थान बिरादरी की आस्था, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी ने सपरिवार उपस्थित होकर मेल को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें