आरएस पुरा। पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर तीन मकान मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट जम्मू ने किरायेदारों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। शुरुआती जांच में पाया गया कि आरोपी हुकूमत राज निवासी रंगपुर सदरे, कमल सिंह निवासी फ्लोरा व राजकुमार निवासी रंगपुर बस्ती ने अपनी जमीन में झोपड़ियां बनाकर कई किरायेदारों को बिना सत्यापन के रखा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे किरायेदारों का सत्यापन संबंधित थाने में जरूर कराएं। संवाद