फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में खुला श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को जम्मू में कार्यालय खोला गया। रिहाड़ी स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मुख्यालय में विशेष पूजा अर्चना और हवन के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले निधि समर्पण अभियान की गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होंगी।
विज्ञापन

आरएसएस के प्रांत संघ चालक एवं कार्यपालक अधिकारी ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, अभियान प्रांत प्रमुख अभिषेक गुप्ता, प्रांत सह प्रमुख एडवोकेट विकास, अजय और विहिप के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। ब्रिगेडियर सुचेत सिंह ने कहा कि यह धन संग्रह नहीं, बल्कि समर्पण का कार्यक्रम है और हिंदू समाज अपनी श्रद्धा एवं इच्छा से जो सहयोग करेगा वह स्वीकार्य है। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तीन वर्ष में पूरी होगी।
अभियान के प्रांत प्रमुख अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मंदिर में लगने वाली प्रत्येक ईंट हिंदू समाज का मान बढ़ाएगी। इस अवसर पर महंत गोपालानंद और महंत राजेश के अलावा विहिप के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लीलाकरण शर्मा, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार और विहिप के प्रांत संगठन मंत्री विवेकानंद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें