फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथ, लखोत्रा और मीनिया बिरादरी की वार्षिक मेल 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुुरा। उपजिला में आगामी 25 अगस्त को विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कैथ, लखोत्रा और मीनिया बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैथ बिरादरी की वार्षिक मेल कुलदेव स्थान दाता शंकरी देव स्थान पर 25 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। यह निर्णय गठित कमेटी के प्रधान गिरधारी लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान उन्होंने बिरादरी के सदस्यों से परिवार सहित गांव लगोटिया में पहुंचने का आग्रह किया हैं। उन्होंने बताया कि सुबह मंत्रोच्चारण के साथ हवन होगा और बाद में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बचन लाल, सेवादार बाबा राम कैथ, कृष्ण लाल कैथ आदि मौजूूद रहे।
वहीं, चेयरमैन हरबंस लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें प्रधान जनक राज, सेवा राम, जयकर्ण भारती ने 25 अगस्त को लखोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मेल कुलदेव दाता ठाकुर पाल कोटली मिया फत्ता में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मीनिया बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन कलाली टिव्वा स्थित कुलदेव स्थान पर 25 अगस्त को होगी। गठित कमेटी के प्रधान दर्शन लाल मीनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक मेल में उतर भारत के कई राज्यों से बिरादरी के सदस्य हिस्सा लेकर कुलदेव का गुणगान करेंगे। कमेटी की ओर से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के रहने के लिए विशेष व्यवस्था की है। सुबह हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें